राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जदयू
By — Shyamal Sinha
जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है । यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण की स्वाभाविक स्वीकृति है ।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जद (यू) संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा देश और समाज के प्रति अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा । उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर पर गौरवान्वित है और उनके नेतृत्व में जद (यू) आने वाले समय में राजनीतिक शिखर को छुएगा ।
यह उपलब्धि इस बात को स्पष्ट करती है कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता, नेता और समर्थक का उन पर अटूट भरोसा है । उनके नेतृत्व में जेडीयू ने हमेशा सिद्धांत आधारित राजनीति, समावेशी विकास और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के संकल्प को प्राथमिकता दी है । आज जब देश की राजनीति एक नए दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प का अवसर है ।
जद (यू) का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक क्षण पर गौरवान्वित है और संकल्प लेता है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनसेवा के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य और अधिक मजबूती से किया जाएगा ।